Chhatarpur: रात में बैंगन भरता-रोटी खायी, सुबह उल्टी आने के बाद तीन सगी बहनों की मौत, पुलिस ने कब्र से निकलवाए शव

Chhatarpur News: पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. तीनों शवों को दफना दिए गए थे. पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को निकाला गया. वहीं, खाद्य विभाग और FSL ने घर में खाने के सैंपल लिए हैं.
chhatarpur three sisters die after eating Baingan Bharta and roti

छतरपुर: पुलिस ने तीनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाए

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक परिवार को बैंगन का भरता और रोटी खाना महंगा पड़ गया. एक परिवार की तीन सगी बहनों (पूनम, मनीषा और चाहत) की मौत हो गई. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. तीनों शवों को दफना दिए गए थे. पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को निकाला गया. वहीं, खाद्य विभाग और FSL ने घर में खाने के सैंपल लिए हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मातुगवां थाना क्षेत्र के पिपौरा गांव का है. बताया जा रहा है कि बालमुकुंद कुशवाहा के परिवार में 10-15 सदस्य हैं, जिनमें से 7-8 बच्चे हैं. सभी ने घर पर बना बैंगन का भरता और रोटी खायी. इसके बाद परिवार सो गया. परिजनों कहा है कि एक बच्ची रात करीब 3 बजे शौचालय गई और आकर दोबारा सो गई. इसके बाद सुबह करीब 7 बजे चाय भी पी. इसके बाद उसे उल्टी होने लगी.

जैसे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो दूसरी बेटी को भी उल्टी होने लगी. वहीं, दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. तीसरी बेटी जिसका नाम चाहत था, वह 9 माह की थी. उसने केवल दूध पिया था. इसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. उसे झाड़-फूक के लिए ले जाया गया, इसके बाद अस्पताल ले गए. हॉस्पिटल से 2 किमी पहले ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: सागर SDM कोर्ट का गजब कारनामा, फैसले के दिन गायब हुईं जमीन विवाद की फाइलें, जांच बैठी तो रिपोर्ट भी लापता

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाए शव

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंची. यहां शवों को कब्र से बाहर निकाला गया. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही खाने का सैंपल भी लिया गया है.

ज़रूर पढ़ें