अजब एमपी का गजब खंभा! शहडोल में घर के बीचों-बीच लगा दिया 11 KV का इलेक्ट्रिक पोल, लोगों ने लगाई शिफ्ट करने की गुहार

Shahdol News: ये पूरा मामला शहडोल जिले के अंतिम छोर पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकन्दी के साकेत मोहल्ले का है. जहां एक व्यक्ति के घर की छत के बीचों-बीच बिजली का पोल लगा दिया गया. इसी पोल के सहारे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन आगे ले जाई गई है.
shahdol 11,000-volt electric pole was installed in the middle of house

शहडोल: घरों की बीच में लगा दिया बिजली का खंभा

Shahdol News: (कैलाश लालवानी की रिपोर्ट) जब किसी गांव में पहली बार बिजली पहुंचती है तो खुशियां दीवाली तरह मनाई जाती हैं. बिजली के खंभे से केवल इलेक्ट्रिसिटी घर तक नहीं आती है बल्कि उसके साथ कई सारी सौगात आती हैं. फ्रिज, टीवी, इलेक्ट्रिक पंप जैसी सुविधाओं का रास्ता खुल जाता है. जब यही बिजली का खंभा आपके घर के बीचों-बीच लगा हो तो मुसीबत बढ़ जाती है. ऐसा ही एक मामला शहडोल से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

शहडोल से सामने आई तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां बिजली का पोल सड़क या खेत में नहीं, बल्कि एक घर की छत के बीचों-बीच गाड़ दिया गया. तारों से 11 हजार वोल्ट की बिजली बह रही है. अब इस खतरनाक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं.

खंभे को शिफ्ट करने की गुहार

ये पूरा मामला शहडोल जिले के अंतिम छोर पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकन्दी के साकेत मोहल्ले का है. जहां एक व्यक्ति के घर की छत के बीचों-बीच बिजली का पोल लगा दिया गया. इसी पोल के सहारे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन आगे ले जाई गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि घरों की छतों के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण कई लोग करंट की चपेट में आकर झुलस चुके हैं.

ये भी पढ़ें: CM Mohan In Shahdol : शहडोल के लिए CM Mohan Yadav ने खोला 767 करोड़ का पिटारा

उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. अब ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को घरों से सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस खतरनाक जुगाड़ का समाधान हो सके.

ज़रूर पढ़ें