पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज! पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

Patna student march: पटना में मार्च न‍िकाल रहे छात्रों पर पुल‍िस ने लाठीचार्ज कर द‍िया, छात्रों ने भी पुल‍िस पर पत्‍थरबाजी कर दी, जिसके कारण कई लोग घायल हुए हैं.

छात्रों पर पुल‍िस ने किया लाठीचार्ज

Patna student march: बिहार की राजधानी पटना में आज यानी कि 25 अगस्त को ‘मुख्यमंत्री आवास घेराव’ मार्च निकाला गया. इसी मार्च के दौरान हंगामा हो गया. मार्च निकाल रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. हालात यह बने कि पुलिस ने तुरंत लाठीचार्ज कर द‍िया, जिसके कारण कई छात्र घायल हो गए.

छात्रों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हुए हैं. इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है. प्रदर्शनकारी छात्र 70 वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर छात्रों ने मार्च का ऐलान किया था.

पटना में प्रदेश भर से छात्र पहुंचे थे. उनकी एक ही मांग थी कि 70 वीं BPSC परीक्षा रद्द की जाए. गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया. छात्रों का कहना है कि वह पिछले 12 दिनों से धरना दे रहे हैं. इसके बाद भी सरकार उनकी बात सुनने तक के लिए तैयार नहीं है.

क्‍या हैं प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें

प्रदर्शन कर रहे छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग कर रहे हैं. इसके साथ-साथ वह TRE-4 शिक्षक भर्ती की एकल यानी एक ही परीक्षा लेने की बात कह रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि पीटी-मेंस न हो, नए प्रयोग TRE-5 से किए जाएं. डोमिसाइल नीति और आयु सीमा बढ़ाने की मांग भी छात्र कर रहे हैं.

हर बार आश्वासन देकर टाल देते- छात्र

प्रदर्शनकारी विकास भट्ट ने बताया कि वह हमारी मांग है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए. हम राज्य में बार-बार होने वाले परीक्षा पेपर लीक के मुद्दों को उठा रहे हैं.लाइब्रेरियन की भर्ती को ही देख लीजिए, 18 साल से भर्ती नहीं हुई है. क्या आपको 1800 साल चाहिए? जब भी हम विरोध-प्रदर्शन करते हैं, तो वे बस आश्वासन देकर बात टाल देते हैं. आखिर ऐसे कैसे चलेगा?

ये भी पढ़ें:पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज! पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

ज़रूर पढ़ें