गोगी गैंग ने ली हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी, जिम के बाहर चली थी गोलियां

singer Ankit Baliyan murder: स‍िंगर अंकित बालयान हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी गोगी गैंग ने ले ली है. एक दिन पहले जब अंकित ज‍िम से वापस आया था उसी दौरान गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी.
अंकित बाल‍ियान मर्डर केस

अंकित बाल‍ियान मर्डर केस

Singer Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में  हरियाणवी एक्टर व सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई. उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी मौत हो गई. यह पूरी गोलीबारी बालियान के जिम के बाहर हुई है. गोलीबारी की इस घटना में अब तक 2 संदिग्धों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तो वहीं दूसरी तरफ गोगी गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली है.

अंकित पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. उनके सिर और पेट में 5 गोलियां लगीं. सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह भी है कि सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या भी ठीक इसी तरह की गई थी. हालांकि उस समय लारेंस बिश्नोई ने ही जिम्मेदारी ली थी.

गोगी गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के युवक ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है, उसने कहा कि  यह जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं, भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) ले रहा हूं. इसको इस वजह से मारा है क्योंकि यह हमारे दुश्मनों का साथ देता था. हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था. इसका अंजाम इसको मिल गया. जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा. यह तो शुरुआत है.

क्‍या है पूरा मामला?

हरियाणवी सिंगर जिम से वर्कआउट कर अपनी स्कार्पियो कार से साथी के साथ घर जा रहे थे, जैसे ही वह जिम से बाहर निकले वैसे ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने गोलियां चला दीं. हमलावरों ने एक के बाद एक कुल 18 गोलियां चलाईं, जिसमें बालियान बुरी तरह घायल हो गए. जिसके कुछ देर बार ही उसकी मौत हो गई. सभी बाइक सवार आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

अंकित बालियान के परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए. घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए. घटना से नाराज होकर परिजनों ने पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया, हालांकि बाद में जाम पुलिस ने खुलवा दिया. 

ये भी पढ़ें:40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्‍या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर

ज़रूर पढ़ें