Ganesh Chaturthi Healthy Prasad: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को लगाएं हेल्दी भोग, ट्राई करें ये 3 स्वादिष्ट प्रसाद
गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये प्रसाद
Ganesh Chaturthi Healthy Prasad: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार है. गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की पूज और उन्हें प्रिय भोग लगाने का खास त्योहार है. इस दिन भक्त मोदक, लड्डू और कई तरह की मिठाइयां बनाकर भगवान गणेश को चढ़ाते हैं. अगर इस बार आप पारंपरिक पकवानों के साथ कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इन तीन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाना आसान है और ये स्वाद के साथ पोषण का भी ध्यान रखती हैं.
हेल्दी मोदक
भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय माने जाते हैं. इस बार आप चावल के आटे, नारियल और गुड़ से बने मोदक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक कप चावल का आटा, एक कप कद्दूकस किया नारियल, आधा कप गुड़, इलायची पाउडर और थोड़ा घी लें.

नारियल और गुड़ को पकाकर भरावन तैयार करें. चावल के आटे की लोई बनाकर इसमें भरावन भरें और मोदक का शेप दें. इसके बाद इन्हें भाप में पकाएं. चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से मिठास के साथ कुछ पोषक तत्व भी मिलते हैं.
मल्टीग्रेन लड्डू
प्रसाद में इस बार साधारण लड्डुओं की जगह मल्टीग्रेन लड्डू बना सकते हैं. इसमें गेहूं का आटा, रागी, ओट्स और अलसी जैसे पौष्टिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ओट्स और अलसी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें.

अब इसमेरागी और गेहूं का आटा मिलाएं. स्वाद के लिए गुड़ या खजूर का पेस्ट, थोड़ा घी, कटे हुए मेवे और इलायची डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. यह फाइबर और अच्छे फैट का बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
ज्वार-मखाना खीर
खीर को हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए चावल की जगह ज्वार और मखाने का इस्तेमाल करें. आधा कप ज्वार, एक चौथाई कप मखाने, एक कप बादाम का दूध, गुड़ और इलायची लें. मखाने को हल्का भूनकर तैयार करें और ज्वार को अच्छी तरह पकाएं.

अब इसमें बादाम का दूध, मखाने और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं. अंतिम में इलायची मिलाएं. तैयार खीर स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होगी.