Bhopal: गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 20 जगहों पर डायवर्जन

Bhopal Ganesh Visarjan Traffic: 20 से ज्यादा स्थानों पर यातायात डायवर्जन रहेगा. सुबह 8 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी. बड़े ट्रॉले रोशनपुरा, माता मंदिर, पीएंडटी, भारत माता और मैनिट होकर भदभदा व प्रेमपुरा घाट जाएंगे.
bhopal

भोपाल

Bhopal Ganesh Visarjan Traffic: भोपाल में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.25 सितंबर को शाम 7 बजे भारत टॉकीज से मुख्य चल समारोह शुरू होगा. शहर के 7 घाटों पर करीब 10 हजार प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान है.

20 से ज्यादा स्थानों पर डायवर्जन

शहर में 20 से ज्यादा स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इसमें भारत टॉकीज, अल्पना टॉकीज तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, माता मंदिर, पॉलीटेक्निक चौराहा, पीएंडटी चौराहा, भारत माता चौराहा, मैनिट गेट, भदभदा तिराहा, प्रेमपुरा तिराहा, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, ज्योति टॉकीज, पीरगेट, इब्राहिमपुरा शामिल हैं.

किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी?

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे से देर रात तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. भारत टॉकीज से अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज की तरफ किसी भी भारी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर आने वाले भारी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे.

बैरागढ़, लालघाटी, भानपुर, करोंद की ओर से आने वाले ट्रक, डंपर को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी, इन्हें बायपास से निकाला जाएगा. वहीं, होशंगाबाद रोड, मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज की ओर से आने वाले भारी वाहन डायवर्ट होकर बाय पास की ओर जाएंगे. विदिशा, साँची, रायसेन रोड से आने वाले भारी वाहन भी डाइवर्ट किए जाएंगे.

शाम 5 बजे से सिटी बस और मैजिक बंद

शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, अल्पना, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टॉकीज क्षेत्र में सिटी बस और मैजिक का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इन रूटों पर चलने वाली बसें वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी. बताते चलें कि, शहर के 7 घाटों पर करीब 10 हजार प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान है.

MP News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का दूसरा चरण जनवरी 2027 से, GAD को मिले तैयारी के निर्देश

ज़रूर पढ़ें