CG Fire Incident: बंदरों की शरारत से बड़ा हादसा, बलौदा बाजार में आग लगने से 10-12 दुकानें जलकर खाक

CG Fire Incident: बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में बुधवार को आग लगने से अचानक तबाही मच गई. इस घटना में करीब 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

बलौदा बाजार में लगी आग

CG Fire Incident: बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में बुधवार को आग लगने से अचानक तबाही मच गई. मंदिर मार्ग पर स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में आग फैलने से करीब 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में छोटे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं जिन परिवारों की ये दुकानें थी वह सड़क पर आ गए हैं, ये दुकाने उनके गुजर-बसर का एकमात्र तरीका था.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इलाके में लगे ट्रांसफार्मर में बंदरों की उछल-कूद के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ. इसी शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते ये आग ने रौद्र रुप ले लिया. सबसे बड़ी बात तो ये थी के ये दुकानें कच्ची और ज्वलनशील सामग्री से बनी थीं. इसलिए आग को फैसले में देर नहीं लगी.

एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां

घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने खुद ही पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की. करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें जलकर नष्ट हो चुकी थीं. हालांकि, स्थानीय लोगों ने समझदारी की वजह से आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो ये आग मंदिर तक पहुंच जाती. गिरौदपुरी छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां संत परंपरा के पूजनीय संत Guru Ghasidas का मंदिर स्थित है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: धर्मांतरण विधेयक को लेकर संयुक्त मसीही समाज का तूता धरना स्थल पर बड़ा प्रदर्शन, राजभवन का करेंगे घेराव

ज़रूर पढ़ें