CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 20 की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है. प्लांट में बॉयलर फटने से 30 से 40 लोग झुलस गए. वहीं हादसे में 20 मजदूरों के मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.
CG News

सक्ति के वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है. प्लांट में बॉयलर फटने से 30 से 40 लोग झुलस गए. वहीं हादसे में 20 मजदूरों के मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में फटा बॉयलर

जानकारी के मुताबिक, हर रोज की तरह सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में सामान्य काम चल रहा था. इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. वहीं इसके चपेट में आने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल मजदूरों को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि अभी तक किसी भी मजदूरों की मौत की खबर सामने नहीं आई है.

सीएम ने कहा हादसे की जांच होगी

इस भीषण हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हादसे पर सीएम विष्‍णु देव साय ने कहा कि घटना बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना है. सीएम ने आगे कहा कि हादसे की जांच होगी, लापरवाहों पर कार्रवाई होगी.

हादसे पर भूपेश बघेल ने जताया दुख

इस हादसे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ”सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है.

ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

फैक्ट्री में बॉयलर क्यों फटता है?

बॉयलर फटने का सबसे सामान्य कारण अधिक दबाव बनना है. बॉयलर को एक निश्चित दबाव सीमा के भीतर काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है, और जब यह दबाव बढ़ जाता है, तो बॉयलर फटने की संभावना होती है.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: अप्रैल में जून जैसा हाल, छत्तीसगढ़ में गर्मी का 40 डिग्री टॉर्चर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

ज़रूर पढ़ें