CG News: सक्ती के वेदांता प्‍लांट में बाॅयलर ब्लास्‍ट पर सीएम साय ने जताया दुख, बोले- हादसे की जांच होगी, लापरवाहों पर कार्रवाई की जाएगी

CG News: सीएम ने कहा कि घटना बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना है. सीएम ने आगे कहा कि हादसे की जांच होगी, लापरवाहों पर कार्रवाई होगी.
CM Sai Expresses Grief Over Sakti Accident

सक्ती हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिलें में स्थित वेदांता पावर प्‍लांट में बाॅयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 30 से 40 मजदूर झूलस गए. भीषण हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. पूरी घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है. हादसे के बाद सीएम विष्‍णु देव साय ने दुख जताया है. उन्‍होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना है. सीएम ने आगे कहा कि हादसे की जांच होगी, लापरवाहों पर कार्रवाई होगी.

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

सीएम साय ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर लिखा ”सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

सीएम ने आगे लिखा कि जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो. घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी. इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हादसे में 30 से 40 मजदूर झूलसे

जानकारी के अनुसार, वेदांता पावर प्‍लांट में हर दिन की तरह ही सामान्‍य काम चल रहा था. इस दौरान अचानक करीब दोपहर 2 बजे बॉयलर ब्लास्‍ट हो गया. इस भीषण हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए. हादसे के बाद पूरे प्‍लांट में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे. इस हादसे में गंभीर घायल लोगों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढे़ं- CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 9 की मौत

ज़रूर पढ़ें