PM ने वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया दुख, छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की

Vedanta Power Plant Boiler Blast: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं.
prime-minister-modi-expressed-grief-over-the-vedanta-power-plant-accident

सक्ती: वेदांता पावर प्लांट हादसा

Vedanta Power Plant Boiler Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेदांता पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया है. संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. जिन लोगों ने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं.

मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का ऐलान

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक सहायता की घोषणा की. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.

5-5 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

सीएम साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है. उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. इसके साथ ही हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. CM ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे पर दीपक बैज ने उठाए सवाल, बोले- हर तीन महीने में हादसा होना चिंताजनक

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

सीएम ने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

ज़रूर पढ़ें