जन आक्रोश रैली में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, बोले- विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे
रायपुर: जन आक्रोश रैली में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए
CG News: महिला आरक्षण बिल संसद से पास नहीं होने के विरोध में बीजेपी ने रायपुर में जन आक्रोश रैली निकाली. ये रैली बलवीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकाली गई. इस रैली में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा.
सीएम ने क्या कहा?
रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री साल 2014 से नारियों का सम्मान बढ़ा रहे हैं. देश के सर्वोच्च पद पर भी महिला हैं. देश के विकास में 33 परसेंट महिला का योगदान देना चाहते थे. कांग्रेस और विपक्षियों ने माताओं-बहनों को धोखा दिया है इसलिए ये यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.
निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे
सीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा किए गए विरोध का असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा. बीजेपी को बड़ी संख्या में समर्थन मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा और निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जशपुर के आरा जंगल में सूखे पत्तों में लगी थी आग, धुआं देखकर प्लेन हादसे की जताई थी आशंका, पुलिस ने दिया अपडेट
कौन-कौन शामिल हुआ?
इस यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय के अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, सांसद कमलेश जांगड़े, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए.