CG News: भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने बताया कि हर दो महीने में एम्स में तीजन बाई की नियमित जांच होती है. उनकी पिछली जांच 5 फरवरी को हुई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि तीजन बाई को अस्पताल में भर्ती किया गया है
CG News: पूरी घटना 11 मार्च की बताई जा रही है. पुलिस पुलगांव चौक पर चेकिंग कर रही थी. ड्रिंक ड्राइव के मामले में कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान एक फोर व्हीलर को रोककर ड्राइवर की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. चालक द्वारा नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई.
CG News: पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि समोदा में पकड़ी गई अफीम खेती में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की भूमिका गंभीर है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी हो और पूरे नेटवर्क की जांच की जाए कि अफीम कहां और कैसे बेची जा रही थी.
CG LPG Crisis: ग्राहकों ने बताया कि फिलहाल सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह से बंद नहीं हुई है. समय के अनुसार मिल भी रही है लेकिन पहले की तुलना में डिलीवरी में देरी जरूर हो रही है. अगर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात या युद्ध जैसी स्थिति लंबी चली तो आने वाले समय में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
CG News: कलेक्टर ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खेती या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
CG News: दुर्ग में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया.
CG News: पुलिस ने इस मामले में मकान की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई के तहत भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध रूप से बनी दुकान को जमींदोज कर दिया गया.
Durg: दुर्ग जिले में एक नाबालिग द्वारा रचे गए झूठे अपहरण के मामले ने पुलिस जांच के दौरान म्यूल खाता खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा कर दिया.
Durg: इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद जयप्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले दो सालों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें बलात्कार, महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की भी साजिश की जा रही है.