Chhattisgarh News: दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में खोले गए हमर क्लीनिक की हालत खराब होती जा रही है, क्योंकि कई हमर क्लीनिक में डॉक्टर ही नहीं है, जो डॉक्टर संविदा में यहां रखे गए थे, उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नई नियुक्ति नहीं हुई है.
Chhattisgarh: सरगुजा कलेक्टर पथरीले जटिल रास्ते से होते हुए लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर शासकीय प्राथमिक शाला ढोढाडीह तथा पैदल ही मछली नदी पारकर प्राथमिक शाला करम्हा एवं आंगनबाड़ी में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया.
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में खाद्य की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही का दावा किया, लेकिन खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई और इसी वजह से अंबिकापुर के उर्वरक निरीक्षक श्वेता पटेल को यहां से हटा दिया गया.
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस में आने वाले दिनों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है कई जिलों में जिला अध्यक्ष के पद खाली है तो कई पदाधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर जमे हुए हैं.
CG News: सरगुजा इलाके में इन दिनों मानसून की बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं. वहीं किसानों को नहरों से भी पानी नहीं मिल पा रहा है. इससे किसान खासे चिंतित दिखाई दे रहे हैं.
Chhattisgarh News: अंबिकापुर रायगढ़ मुख्य मार्ग में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मृतकों में एक महिला और उसका 10 साल का बेटा भी शामिल है, पुलिस ने घटना के बाद हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी.
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले में खाद माफिया का बड़ा सिंडिकेट काम करता है यहां खाद कंपनियों से खाद के थोक व्यापारी खाद मंगाते हैं लेकिन मालगाड़ी में खाद के पहुंचने से पहले ही थोक व्यापारी माफियाओं से सेटिंग कर बैठे रहते हैं और खाद पहुंचते ही वे उन्हें रेलवे स्टेशन में भेज दे रहें हैं जहां से माफिया खाद को अपने गोदाम में ले जाते हैं.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को बुधवार 17 जुलाई को सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले के आंगनवाड़ियों की हालत बेहद ही खराब है. जिले के 800 आंगनवाड़ी केंद्रों का खुद का भवन नहीं है, और ये आंगनवाड़ी केंद्र 10*15 के जर्जर कमरों में संचालित हो रहे हैं. जहां बैठने तक के लिए जगह नहीं है.
Chhattisgarh News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत की सभापति अनिता जायसवाल ने अधिकारियों और जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि 15 वित्त मद की राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है.