RBI New FD Rules; अब अगर कोई ग्राहक एक ही दिन एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में समान पैसे और समान टाइम की FD कराता है, तो दोनों जगह एक ही ब्याज दर लागू होगी. बैंक की कोई शाखा ग्राहक को अलग से बातचीत या किसी दूसरे आधार पर अलग ब्याज दर नहीं दे सकेगी.
Smart Meter Electricity Bill Impact: बता दें कि घरों में पहले जो बिजली मीटर लगे हुए थे, उनके हिसाब से ही मीटर रीडर रीडिंग लेता था. अगर किसी कारण से मीटर सही रीडिंग नहीं दिखा पाता था, तो मीटर रीडर अपने हिसाब से रीडिंग लिख देता था.
Seasonal Viral Fever Prevention Tips: मानसून अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कभी बारिश तो कभी धूप, मौसम के इस अचानक बदलाव के चलते शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगता है. वातावरण में अचानक होने वाले इस परिवर्तन से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज काफी बढ़ जाते हैं. इन बीमारियों की वजह से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव कैसे करें.
PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक सहायता के लिए पीएम किसान योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल सरकार की तरफ से 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है. अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब किसान 24वीं किस्त के इंतजार में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी.
Galaxy S27 Ultra vs iPhone 18: लीक हुए डेटा के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Ultra फोन में एक बड़ा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा. इसके अलावा इसमें एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है.
Bageshwar Dham Film Anupriya Nagar: प्रोड्यूसर अनुप्रिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी बीच अनुप्रिया मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम पहुंचीं. बागेश्वर धाम परिसर से ही उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर फिल्म बनाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया.
Miraculous Temples for Relief: भारत विश्व का सबसे पुराना देश माना जाता है. देश के लगभग हर राज्य में किसी न किसी भगवान का प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित है. मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में माता महालक्ष्मी का एक ऐसा ही प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां जाने वाले हर भक्त की सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं.
वर्तमान में संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी और ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत के हर सवाल का बड़ी ही बेबाकी के साथ जवाब दिया. उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी.
ग्वालियर में आयोजित हुए ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए. मंच से नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से लेकर दतिया उपचुनाव की हार और कमलनाथ समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर खुलकर बातें कीं.
आज ग्वालियर में हो रहे विस्तार न्यूज के प्रोग्राम में राजनीतिक गलियारों की तमाम हस्तियां शामिल हुई हैं, जहां राजनीतिक चर्चाओं से लेकर हर मुद्दे पर बात हो रही है। वहीं, इस मंच पर सनातन सेना के अध्यक्ष का इंटरव्यू भी हुआ.