8 या 9 नवंबर, कब है कार्तिक अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा लाभ
कार्तिक अमावस्या 2026
Kartik Amavasya Snan Daan: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का अपना अलग ही महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान और ध्यान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. कार्तिक मास में किए गए गंगा स्नान से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और यह फलदायी माना जाता है. इस साल कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के बीच में कन्फ्यूजन बनी हुआ है. कई लोग कह रहे हैं कि इस साल कार्तिक अमावस्या 8 नवंबर को मनाई जाएगी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह 9 नवंबर को है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि कब है.
कार्तिक अमावस्या 2026 कब है?
- पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी.
- यह तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी.
- उदयातिथि को माना जाता है, इसलिए कार्तिक अमावस्या की स्नान और दान 9 नवंबर 2026 को किया जाएगा.
कार्तिक अमावस्या 2026 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
कार्तिक अमावस्या के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर खत्म होगा.
कार्तिक अमावस्या का महत्व क्या है?
- पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाभारत के शांति पर्व में भगवान श्री कृष्ण ने खुद कार्तिक अमावस्या का महत्व बताया था.
- उन्होंने कहा था कि यह दिन उन्हें बहुत प्रिय है और इस दिन उनकी पूजा करने से इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.
- इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन पड़ रही है, इसलिए दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा.
- वहीं अमावस्या से जुड़ा स्नान, दान और पूजा-पाठ 9 नवंबर को किया जाएगा.



