NHAI Rule: टोल प्लाजा पर लगे कैमरे और सेंसर वाहनों की पहचान और निगरानी में मदद करते हैं. गलत लेन में जाने पर सिस्टम अलर्ट दे सकता है. इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वाले चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान या ई-चालान कर सकती है.
Hanuman Ansh BO: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े नेताओं तक ने देखा और अच्छा रिस्पॉन्स दिया. रिलीज के शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने की वजह से मेकर्स को निराशा जरूर हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में अचानक इजाफा देखने को मिला.
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश उत्सव को लेकर देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. कुछ ही दिनों बाद गणपति बप्पा विराजने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, दिन सोमवार को है. हिंदू परिवार इस गणेश फेस्टिवल को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं. गणेश चतुर्थी का यह पवित्र त्योहार वैसे तो देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण और पश्चिमी इलाकों में गणेश जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. भक्त इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं. गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस खास दिन भक्त अपने घरों और मूर्ति स्थापना वाले स्थलों को फूल-मालाओं से सजाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
MP Free Registry Scheme: प्रदेश सरकार के इस अभियान से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा और यह प्रदेश को विकास की दिशा में एक सशक्त राज्य बनाने की ओर एक मजबत पहल है. इसके अलावा, प्रदेश में सितंबर के इस महीने में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे.
Ganesh Chaturthi 2026: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को दोपहर के समय हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस साल चतर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी.
Budh Chandra Yuti Kanya Rashi: ज्योतिष के अनुसार, बुध और चंद्रमा का मिलन सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और रचनात्मकता को मजबूत कर सकता है. इस युति का सकारत्मक असर कुछ राशियों पर अधिक देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय शुभ रह सकता है.
दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक खास मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेता मिले, आपस में हाथ मिलाया और गले लगे. पीएम मोदी ने पुतिन को खास तोहफा देते हुए तमिल के प्रसिद्ध संत कवि तिरुवल्लुवर की महान किताब (तिरुक्कुरल) का रूसी अनुवाद भेंट किया.
आज देशभर में सरकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. 5-डे वर्किंग (5-Day Banking) नियम को लागू करने के लिए बैंक कर्मचारी सरकार और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस हड़ताल के कारण देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे कैश और चेक से जुड़े काम रुक गए हैं. हालांकि, ऑनलाइन डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.
MP Mukhyamantri Sugam Parivahan Sewa: आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दो दिवसीय समिट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहुंचकर ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ किया.
Vasundhara Yadav India Best Teacher: वसुंधरा यादव को यह सम्मान शिव नादर फाउंडेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैद बिजनेस स्कूल की पहल के तहत दिया गया है. बता दें कि इस सम्मान के लिए देशभर से शिक्षकों का चयन किया गया था. इसमें जगह बनाकर वसुंधरा ने रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है.