Blinkit Train Station Delivery: रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी दिशा में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने ब्लिंकिट के साथ समझौता किया है. इस पहल के तहत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान जरूरी सामान उपलब्ध कराने की योजना है. फिलहाल इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर 2026 को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने खुद पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया है
Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi: करवा चौथ पर पूजा के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है, इसलिए बेहतर है कि आप इसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर लें. पूजा के लिए आठ पूरियों की अठावरी, हलवा और पक्के पकवान बना लें. पीली मिट्टी से माता गौरी की मूर्ति बनाएं और उनका गोद में गणेश जी की मूर्ति बनाकर बैठाएं. इसके बाद गौरी जी को लकड़ी के आसन पर बैठाएं और उस आसन को चौक पर रखें.
Driving Licence Free Update Rule: नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.
Ramayanam OTT Release Update: सामने आई जानकारी के अनुसार मेकर्स ने रामायण को ओटीटी पर लाने के लिए बड़ी डील फाइनल कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइम फोकस स्टूडियोज और जियोहॉटस्टार के बीच इसको लेकर बड़ी पार्टनरशिप हुई है. बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी.
Karwa Chauth Red Chooda Set: इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को है. इस पवित्र त्योहार के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, जिसमें वे हाथों में चूड़ियां भी पहनती हैं. इन चूड़ी सेट को खरीदने के लिए अक्सर महिलाएं मार्केट में ज्यादा पैसे खर्च कर देती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनपसंद चूड़ी सेट या कंगन नहीं मिल पाते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको बहुत ही कम कीमत में बेहतरीन ब्राइडल लुक वाले कंगन और चूड़ियां मिल जाएंगी. आइए जानते हैं उस किफायती शहर के बारे में.
Pradosh Vrat October Date: हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी. ज्योतिषियों के अनुसार अक्टूबर महीने में प्रदोष काल 23 अक्टूबर को मिल रहा है, इसलिए इसी दिन महीने की आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
Sirpur UNESCO Tentative List: बता दें कि सिरपुर एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जहां हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं से संबंधित अवशेष मौजूद हैं. विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल होने के बाद अब इस जगह का नाम दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया है. छत्तीसगढ़ को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट किया.
Rajnandgaon News: राजनांदगांव के गौरीनगर में गायों के कटे हुए सिर मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम आरोपियों के घर पहुंची और वहां बने अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई को लेकर इलके में काफी चर्चा रही.
साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अभी से ही हलचल शुरू हो गई है. पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयानों पर पलटवार किया है. दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को साल 2020 की घटना याद करने के लिए कहा था.