Chhattisgarh Traditional Food: पाग खुरमी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बादाम, किशमिश, तिल और मूंगफली को घी में हल्का भून लिया जाता है. इसके बाद इन्हें ठंडा करके ग्राइंडर में पीस लिया जाता है. तैयार मिश्रण को अलग रख दिया जाता है.
LPG Cylinder: जिन LPG ग्राहकों ने अभी तक आधार से अपनी पहचान सत्यापित नहीं कराई है, उन्हें यह प्रोसेस पूरी करनी होगी. इसके लिए पहले 30 जून 2026 तक की समय सीमा रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया.
Oscars 2027: ‘गोंधळ’ को ऑस्कर 2027 के लिए 33 फिल्मों में से चुना गया है. जूरी के सामने हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती और मलयालम भाषा की फिल्में रखी गई थीं. इनमें 14 हिंदी फिल्में भी शामिल थीं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले स्क्रीनिंग और फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया, ताकि इसे फिल्म दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.
Deepika Second Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सितारों ने दोनों को जमकर बधाई देना शुरू कर दिया.
Festive Shopping: त्योहारों में खरीदारी शुरू करने से पहले अपना बजट बनाना बहुत जरूरी है. बिना हिसाब के शॉपिंग करने पर जरूरत से ज्यादा सामान खरीदा जा सकता है. इसलिए पहले बजट बनाएं कि कुल कितना पैसा खर्च करना है.
Signs Of Ghost In House: घर में रखा कोई सामान बार-बार अपनी जगह से अलग मिलता है, तो इसे भी कुछ मान्यताओं में नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. खासतौर पर परफ्यूम, कपड़े या ऐसी चीजों को लेकर कई तरह की लोक धारणाएं हैं, जिनमें इंसान की गंध रहती है.
राहुल गांधी इंदौर में आज आयोजित हो रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात भर में यहां लाखों की भीड़ पहुंच सकती है.
देशभर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की चर्चा है. इंदौर शहर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से छात्र आ रहे हैं. छात्र राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. वहीं राहुल गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और वहां जनता की भी भारी भीड़ जुटती हुई दिखाई दे रही है. जैसे ही राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, वैसे ही ढोल बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.
पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा था. आज 19 सितंबर को यह कार्यक्रम इंदौर शहर में आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने की वजह से लाखों छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि शायद कुछ ही हजार छात्र जुट पाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है और अब लाखों की तादाद में छात्रों के पहुंचने की संभावना है.
आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच रहे हैं. इस खास मौके पर छात्रों और Gen-Z की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कार्यक्रम में हजारों-लाखों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. अब से कुछ ही घंटों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू होने वाला है.