Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाक को 5-3 से हरा दिया है. भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही इस हार के साथ ही पाकिस्तान का सफर विश्व कप में खत्म हो गया है.
Indore Khajrana Temple Donation: करीब तीन महीने के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि प्राप्त हुई है. पिछली बार इसी अवधि में दान पेटियों से करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए मिले थे. इस बार करीब 44 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
Maa Sharda Lok Maihar Project: मां शारदा लोक का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा. इस लोक का निर्माण तीन जोन में किया जाएगा. पहले जोन के लिए 59 करोड़, दूसरे जोन के लिए 242 करोड़ और तीसरे जोन के लिए 318 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ ही इस मामले की जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में की जाएगी. इसके बाद राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला.
Ashish Usha Agarwal: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. वे अब तक प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब उन्हें नितिन नवीन की टीम में अहम पद मिला है.
UP Leaders Name in Nitin Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है. इस टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को जगह मिली है. इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री को सम्मान के तौर पर शिवलिंग दिया गया. उन्होंने इसे स्वीकार किया और कंधे पर उठा लिया. बाहुबली फिल्म में जिस तरह एक्टर प्रभास कंधे पर शिवलिंग उठाकर चलते हैं. उसी तरह सीएम का 'बाहुबली' वाला अंदाज दिखाई दिया.
Indore News: संबोधन के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जुबान फिसल गई. उन्होंने मंच पर मौजूद कैलाश विजयवर्गीय को जल संसाधन मंत्री बता दिया. यही नहीं उन्होंने तुलसी सिलावट को सांसद कहकर संबोधित कर दिया
Ujjain News: चप्पल को बहुत देर तक खोजने के बाद जब उसे सफलता हाथ नहीं लगी तो उसने तकनीक का सहारा लेने की सोची. इसके बाद उसने AI चैटबॉट ChatGPT का सहारा लिया. अपनी एक चप्पल की फोटो क्लिक करके अपलोड कर दी और प्रोम्प्ट देकर दूसरी चप्पल ढूंढने का निर्देश दिया.
MP News: इस सर्विस के तहत स्पीड पोस्ट या पार्सल बुक कर सकते हैं. डाक घर तक जाने और कतार में खड़े की झंझट से मुक्ति मिलेगी. घर बैठे सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इस सेवा के माध्यम से राखी, लेटर या दूसरा सामान पार्सल कर सकेंगे.