Bhopal Zone 24 Special Train: दिवाली और छठ के मौके पर भारतीय रेल ने 24 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी. यूपी और बिहार जाएंगी. इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.
Uttarakhand Rekha Arya husband Arrested: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से पकड़ा है. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस की गिरफ्त से आरोपी पति फरार चल रहे थे.
Ghaziabad Police Outpost Blast: गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे ब्लास्ट हो गया. धमाके में सब इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल हो गए हैं. इस धमाके की जिम्मेदारी 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली है. पुलिस औऱ उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड इस मामले की जांच कर रही है.
Bhopal Police Commissioner Order: भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है. इसमें सोशल मीडिया पर सख्ती बरतने की बात कही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात की गई है. कहा गया है कि जो भी शांति भंग करने और वैमनस्यता फैलाने वाले कंटेंट प्रसारित करेगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर से कार्रवाई की जाएगी.
Jabalpur Fire: जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र में धनतेरस त्योहार की रात 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई. हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यहां करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां हैं. इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
MP News: मध्य प्रदेश में तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मगन लाल झांझोट एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. CM के आश्वासन के बाद सफाई कर्मिचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया.
MP Dhanteras Commercial Activities: मध्य प्रदेश में धनतेरस पर बाजार गुलजार दिखाई दिए. सोना-चांदी के गहने, कपड़ों, वाहनों और दूसरे सामानों की जमकर बिक्री हुई. व्यापारिक संगठनों के मुताबिक प्रदेश में 4500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ.
Diwali 2026 Amavasya Date: पंचांग और ज्योतिषीय काल गणना के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर (रविवार) को मनाया जाएगा. भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाएगी. स्नान-दान अमावस्या 9 नवंबर (सोमवार) को है.
Narendra Singh Tomar Nirmala Sapre: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मामले में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सामान्य तौर से ये एक सामान्य प्रक्रिया है. न्यायालय के हर निर्णय का सम्मान है. कार्रवाई विधि के अनुसार की जाएगी.
Man Singh Bail Celebration: हत्या के मामले में आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल वीडियो सामने आया है. जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी का फूल-माला से स्वागत किया गया. पूरे शहर में जुलूस निकालने के नाम पर हुड़दंग की गई.