Jabalpur: धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड में 50 से ज्यादा झुग्गियां खाक, अनाज से लेकर गृहस्थी सब राख

Jabalpur Fire: जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र में धनतेरस त्योहार की रात 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई. हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यहां करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां हैं. इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Jabalpur gohalpur slum area fire dhanteras night 50 families homeless

जबलपुर: 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

Jabalpur Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस (6 नवंबर) की रात भीषण अग्निकांड में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. 12 से ज्यादा दमकम की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि यहां दो बार पहले भी आग लग चुकी है.

अनाज से लेकर गृहस्थी का सामान खाक

दिवाली के दो दिन पहले जश्न में डूबा शहर जहां खरीदारी करने और खुशियां बांटने में व्यस्त था. वहीं, दूसरी ओर गोहलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के लेमा गार्डन के पास गाजी नगर मैदान में धनतेरस की रात झग्गियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए. इसे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इस हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी गई. 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों पर काबू पाया. इस हादसे में गरीब परिवार का अनाज, घर-गृहस्थी का सामान सब जलकर खाक हो गया. यहां तक लोगों के पास सोने के लिए बिस्तर और खाने के लिए खाना भी नहीं बचा.

घटना स्थल पर पहुंचे आला अधिकारी

फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी ओम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए अग्निकांड की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को तैनात किया गया था. वहीं, कोतवाली CSP अखिलेश गौर ने बताया कि बिजली विभाग ने इलाके की बिजली काट दी है. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इसके साथ कई आला अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया.

आग लगने का क्या कारण है?

आग लगने का कारण अभी ठीक तरीके से पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से अग्निकांड हुआ. जिस जगह आग लगी वहां 350 से भी ज्यादा झुग्गियां हैं. यहां दो बार पहले भी आग लग चुकी है. कितना नुकसान हुआ है, इसका सटीक आकलन नहीं हो पाया है. अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद सही तौर पर मालूम चल पाएगा कितना नुकसान हुआ है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें