दमोह कृषि उपज मंडी में व्यापारी किसानों का अनाज खरीदने आए थे. लेकिन अनाज की बोली लगाने को लेकर उनमें विवाद शुरू हो गया. इसके बाद बात इतनी बढ़ी की मारपीट की नौबत आ गई. देखते-देखते ही एक-दूसरे को चप्पलों से पीटने लगे
17 साल के गौरव महावर की इस उपलब्धि पर उसका नाम वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. गौरव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की योग साधना करते हुए भी खूबसूरत पेटिंग बनाई है
दोनों आरोपियों की 2 दिन की रिमांड के बाद पुलिस ने आज कोर्ट ने पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने आज न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
सचिन रघुवंशी ने कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम के माता-पिता भी 50 प्रतिशत गुनहगार हैं. जबरदस्ती शादी के कारण राजा को मौत के घाट उतार दिया गया. इसके अलावा सचिन ने हत्या को लेकर कई सवाल उठाए हैं. सचिन ने कहा कि पुलिस रिमांड खत्म हो रही है लेकिन कई सवाल अभी भी बाकी हैं.
ट्रेन में चलने वाले एक यात्री ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों का दीपक से झगड़ा हुआ था. लेकिन उस समय आरोपियों की संख्या 2-3 थी. इसलिए उस दिन उन्होंने हमला नहीं किया. शुक्रवार को संख्या में ज्यादा थे और एक साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे और एकदम से दीपक पर धावा बोल दिया.
बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बावजूद सागर, खुरई और अन्य स्टेशनों पर RPF और GRP हरकत में नहीं आई. इस दौरान नवजात बिना किसी देखरेख के 80 किमी तक यात्रा करता रहा. इसके बाद 'आवाज' संस्था की महिला सदस्य की मदद से नवजात को बाहर निकाला गया और बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया.
मुस्कान 3 साल पहले भी अपने प्रेमी जुनैद के साथ घर से भाग चुकी थी लेकिन परिवार वालों के समझाने के बाद वापस आ गई थी.
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि जब भी कॉल करो तो पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर फ्रॉड को लेकर कॉलर ट्यून सुनाई देती है, जिससे जरूरी कॉल करने में देर हो जाती है. इसके पर सिंधिया ने कहा कि हां बात तो सही है, मैं भी उस कॉलर ट्यून से परेशान हो चुका हूं.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सरकारी टीचर की मौत के 4 महीने बाद उसका ट्रांसफर कर दिया गया. जबकि एक अन्य निलंबित टीचर का नाम बहाली के बिना ही ट्रांसफर लिस्ट में डाल दिया.
युवक को काटने के बाद सांप युवक के पैर के नीचे आ गया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई. वहीं परिजन युवक के साथ ही मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे. हालांकि युवक अब खतरे से बाहर है.