रायपुर. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए निरीक्षक सहित अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं.
रायपुर. चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की. उन्होंने प्रभावित राज्यों को आपदा के दौरान लोगों की परेशानियां कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता […]
Kanker Crime News: कांकेर. बुढ़ापे में लेक्चरर ने एक छात्रा को टेलीग्राम से अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है.
Bilaspur High Court News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के चौकीदार रामसिंह यादव को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के आदेश को निरस्त कर दिया है.
'अर्नब' चक्रवात की वजह से छ्त्तीसगढ़ में कई जगहों पर आज बारिश और बादल छाए रहने के आसार है. इसलिए चांद दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है.
Chhattisgarh Holiday List 2027: छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 का शासकीय कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रकाशित की है. इसके मुताबिक अगले साल केवल 15 पब्लिक हॉलिडे रहेंगे. 27 अक्टूबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी.
Chhattisgarh Arnab Cyclone Effect: भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने भारी से अति भारी बारिश की आंशका जताई है. राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों तथा कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है.
रायपुर. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए हैं.
रायपुर. बस्तर संभाग में पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आदेश जारी होने के महीने बाद भी कुछ अधिकारियों के नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं करने और कुछ के वर्तमान पदस्थापना स्थल से रिलीव नहीं होने की जानकारी सामने आई है.