चिंटू चौकसे के इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह झूठ और भ्रम की राजनीति के जरिए शहर की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा था.
BJP Working Committee: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई. इसमें 106 कार्यसमिति सदस्य और 41 आमंत्रित सदस्य हैं. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी है.
Morena News: ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. हालात ऐसे हैं कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी खतरनाक रास्ते से निकलना पड़ रहा है.
MP Cabinet Meeting Decision: कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से सिंगल क्लिक के जरिए किसान सम्मान निधि जारी की. प्रदेश के 81 लाख किसानों को 2400 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई. किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा.
Bhopal No Protest Zone: आदेश के मुताबिक पॉलिटेक्निक चौराहा, कलोल पार्क चौराहा और आकाशवाणी चौराहे के आसपास हड़ताल, धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी. अगले दो महीने तक आदेश जारी रहेगा. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी.
Mayank Sahu Murder Case in Sagar MP: सागर के चर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ है कि फरारी के दौरान आरोपी को उसके गैंग के कई लोगों ने मदद पहुंचाई, जिन पर भी अब पुलिस कार्रवाई कर रही है.
MP News: ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजाद चौक की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने उसी रात वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया था, लेकिन तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई
Indore Neet Student: इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का शव खरगोन में नर्मदा नदी से मिला है. परीक्षा देने के बाद से छात्रा लापता थी. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.
MP News: सीएम मोहन यादव ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया. अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विश्राम घाट या मुक्तिधामों में व्यवस्था की जाए.
Mauganj Marriage Pathway Dispute: मऊगंज जिले में नौढ़िया नंबर-1 के आदिवासी परिवारों का कहना है कि उन्हें किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि अपने घरों तक पहुंचने के मूल अधिकार की जरूरत है.