MP News: डिंडोरी में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, पत्नी से विवाद के बीच फरसे से किया जानलेवा हमला
आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – अनिल साहू
MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेंहदवानी थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पटपरा टोला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
मेंहदवानी पुलिस के मुताबिक, आरोपी भगत सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. इसी दौरान उसके 60 वर्षीय पिता गंधी सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे और बेटे को समझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन पिता की समझाइश आरोपी को नागवार गुजरी. गुस्से में आकर उसने घर में रखे फरसे के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण गंधी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मेंहदवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. मामले में पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ करेगी और इस हत्या के पीछे के कारणों को जानेगी.
ये भी पढे़ं- Barwani: नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग