Bhopal Railway Station Rescue: भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच मां-बेटी फंस गए. ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर पड़ी. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए, दौड़ लगाकर मां और बेटी को बचाया. बाद में प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों ने उनकी मदद की.
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर चोट की है. जयसिंहनगर थाना पुलिस ने एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Vijay Mewada Murder Witness Threat: विजय मेवाड़ा मर्डर केस में गवाह की मां को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने धमकी दी है कि गवाही दी तो जान से मार देंगे. दोनों आरोपी फरार हैं.
Indore News: लोकायुक्त की शुरुआती जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, फिरोज खान को वेतन से करीब 75 लाख रुपए की आय होना अनुमानित है. अन्य स्रोतों से होने वाली आय को जोड़कर उसकी कुल आय लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए आंकी गई है.
Ladli Behna Yojana 41vi Kist: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री बुधवार (14 अक्टूबर) को लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी.
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. जीएडी ने 23 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट मंगलवार देर रात जारी की. 11 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है.
MP News: इंदौर से मुंबई सेंट्रल जा रही अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान बेटिकट यात्रा कर रहे एक दंपती ने टीटीई के साथ अभद्रता और हंगामा किया.
आलीराजपुर: कलेक्टर बनने की चाहत लेकर मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले की नन्हीं वैदेही ने जिला कलेक्टर नीतू माथुर (IAS) से मुलाकात की.
भोपाल जिला पंचायत की शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में सरकारी स्कूलों और छात्रावासों की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई.
Bhopal News: न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर को लगी भीषण आग के बाद नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. नो-व्हीकल जोन में कारोबार करने वाले रेहड़ी और हॉकर्स को स्थायी रूप से टीटी नगर स्टेडियम के पास स्थित हाट बाजार में शिफ्ट किया जाएगा.