Rewa Floods: सीएम मोहन यादव ने रविवार को रीवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. रीवा की गुलाब नगर कॉलोनी में अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की
Rewa News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश गुप्ता अपनी बाइक के पास पहुंचे थे और उसे चालू करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक के आंतरिक हिस्से में पहले से छिपे सांप ने अचानक युवक को डस लिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
Mauganj News: शाहपुर थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम राजाधौ के बधैया मोड़ से गौवंश से भरी पिकअप वाहन जब्त की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, वाहन में कुल 8 गौवंश पाए गए, जिन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया.
Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ का पानी भले ही अब उतर चुका हो लेकिन अपने पीछे तबाही और दर्द की ऐसी कहानी छोड़ गया है. बाढ़ के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. अष्टभुजी मंदिर के पास बिहार निवासी मजदूर आकाश तेज बहाव में फंस गया.
Srushti Jayant Deshmukh Nagarjun Gowda: इस IAS कपल की पोस्टिंग अब तक खंडवा में रही है. नागार्जुन खंडवा जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं, सृष्टि अपर कलेक्टर के पद पर तैनात थीं. अब सृष्टि जयंत गौड़ा को रीवा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है
Mauganj News: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमनगरी में काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो शातिर युवक खुद को पटवारी बताकर गांव पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक महिला को ऐसा झांसा दिया कि कुछ ही मिनटों में उसके सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
रीवा संभाग के अलग-अलग शहरों में बीते 2 दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. शहर की सड़कें, बाजार, घर, सरकारी दफ्तर सब जलमग्न हो चुके हैं.
Mauganj Crime News: नईगढ़ी थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में महज एक पालतू मवेशी के विवाद में आकाश जायसवाल नाम के एक बेकसूर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. उसके शव को पानी में फेंक दिया गया.
रीवा में नदी अभी भी खतरे के ऊपर नदी से लगे इलाके में अभी भी घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है. चित्रकूट और डिंडौरी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
Mauganj News: नईगढ़ी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य में जरा भी देरी नहीं करने के निर्देश दिए.