रायपुर. नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. सरस्वती नगर पुलिस ने कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.
रायपुर. शहर में मोबाइल लूट और चोरी करने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का कबीर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरोह का नेटवर्क रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला हुआ था. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गणेश उत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न अनूठी थीम पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं. इसी कड़ी में फाफाडीह स्थित पंडाल इन दिनों शहरभर में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां उज्जैन की प्रसिद्ध बाबा महाकाल नगरी की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है.
CG News: आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के नाम पर मरीजों से कथित तौर पर अतिरिक्त राशि वसूलने और अस्पतालों की मनमानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है.
CG Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई.
CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी हत्याकांड पर जगदलपुर NIA कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे न्याय की जीत कहा है. न्यायालय ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न विभागों के पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. आयोग ने 16 सितंबर को इसकी सूचना जारी की है.
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को मरीन ड्राइव में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग प्लान तैयार किया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य कर (जीएसटी) विभाग में वर्ष 2022 की सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक (राज्य) कर निरीक्षक के 42 पदों के लिए हुई इस पूरी चयन प्रक्रिया को विभाग ने आखिरकार शून्य घोषित कर दिया है और 7 जुलाई 2022 को जारी नियुक्ति आदेश को भी रद्द कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल 400 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.