रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट Police ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.
रायपुर. त्योहारों के दौरान सोने की बढ़ती मांग के बीच तस्करों ने अब रेल मार्गों को तस्करी का नया जरिया बना लिया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की हालिया कार्रवाई में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र होते हुए कोलकाता से मुंबई मार्ग में ट्रेनों के जरिए विदेशी सोने की तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ है.
Raipur News: रोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. उसके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं. बच्चे की पीठ में सिगरेट के दाग भी मिले हैं. वहीं, बच्चे की हालत देखकर पड़ोसी भी भावुक हो गए. रोहित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रायपुर. CM Helpline 1076 पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने के मामले में लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है.
CG News:- छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के पैर में चोट लग गई है. वे अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई. उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसके चलते शनिवार के उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.
CG School Diwali Holidays 2026 Extended: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है.
रायपुर. मुख्यमंत्री निवास में नवरात्रि की भक्ति, गरबा की लय और उल्लास के रंगों से सराबोर नजर आया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बेटियों और गुजराती समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.
रायपुर. ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के जरिए सट्टा संचालित करने के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी (Babu Khemani) उर्फ गुलशन की करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपए की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है.
CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है. राज्य में 16 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी.