Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी फुंडहर चौक पर बनने वाला ओवरपास है. 29.80 करोड़ रुपये की लागत से यहां ओवरपास का निर्माण होगा. फुंडहर चौक पर रोजाना हजारों वाहनों का दबाव रहता है और घंटों जाम लगता है. ओवरपास बनने के बाद लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.
CG BJP Kanya Pujan: बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन एवं नवकन्या भोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 9 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा.
Chhattisgarh Railway News: ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन का उद्घाटन बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है. यह रेल लाइन लंबे समय से बस्तर के विकास और कनेक्टिविटी की प्रतीक्षा कर रही थी. इस लाइन के शुरू होने से रावघाट क्षेत्र के लोगों को सीधे राजधानी और अन्य बड़े शहरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
Raipur News: कारीगरों के मुताबिक, पुतले की नींव यानी बांस की कीमत में इस साल काफी उछाल आया है. इसके अलावा कागज, रंगीन कागज, कपड़ा, पेंट, तार, सुतली और सजावटी सामान भी महंगा हो गया है
Raipur News: टीम ने जब तेलीबांधा की दुकानों में कदम रखा तो मिठाइयों पर मरे हुए कीड़े, बाल और कॉकरोच रेंगते हुए मिले. कहीं चाशनी पर फफूंद जमी थी, तो कहीं मकड़ी के जाले लगे हुए थे. टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
CG College Yuktiyuktkaran: प्रदेश के कॉलेजों में सरकार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया करने पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, अभी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या के साथ प्रवेश की स्थिति, बजट जैसी जानकारी ली जा रही है. उच्च शिक्षा संचालनालय ने क्षेत्रीय कार्यालय के अपर संचालकों को पत्र भेजकर कॉलेजों के बारे में भी जानकारी मांगी है.
CG News: रायपुर में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत पिंक पेट्रोल यूनिट के जरिए महिला पुलिसकर्मी अंडरकवर ऑपरेशन चलाएंगी.
CG News: विभागीय लेटरहेड, मंत्रालय की नकली सील और अवर सचिव आरपी वर्मा के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 19 शिक्षकों और कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए.
CG News: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर दो अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे.
CG News: रायपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर की गई जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.