बस्तर में रील बनाने के चक्कर में जान से खिलवाड़! चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर चढ़े लोग, महिला ने बनाई रील

Chitrakot Falls Reels News: बस्तर के पर्यटन केंद्र चित्रकोट जलप्रपात में सुरक्षा पैमानों की धज्जियां उड़ाते हुए एक महिला ने सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील बनाई. इसके बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया.
bastar chitrakot falls woman risked her life to make a reel

बस्तर: चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर महिला ने बनाई रील

Chitrakot Falls Reels News: सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई रील्स, वीडियो और फोटो के जरिए लोग अपने खुशी के पलों को सहेजना चाहते हैं. वहीं, कुछ लोग अपनी जान की फिक्र किए बगैर वीडियो बनाने के लिए किसी भी हद को पार कर जाते हैं. लोगों को ये भी ख्याल नहीं होता है कि वे अपने साथ-साथ अपने परिजनों को भी मुश्किलों में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बस्तर जिले से सामने आया है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

बस्तर के पर्यटन केंद्र चित्रकोट जलप्रपात में सुरक्षा पैमानों की धज्जियां उड़ाते हुए एक महिला ने सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील बनाई. इसके बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया. दरअसल सर्किट हाउस में सरकारी एवं VIP मेहमानों का अक्सर आना-जाना रहता है. ऐसे में सर्किट हाउस के इर्द गिर्द अक्सर सुरक्षा पुलिस कर्मियों के हवाले रहती है, लेकिन एक महिला ने सर्किट हाउस के छत में रील बनाकर सर्किट हाउस की व्यवस्था पर सवाल तो उठाया ही साथ ही खुद की जान से खिलवाड़ भी किया.

ये भी पढ़ें: नारायणपुर से आई भावुक तस्वीर, नन्हीं बच्चियों ने खोला अबूझमाड़ की तरक्की का रास्ता, बासीन नाले के पुल का किया उद्घाटन

चित्रकोट फॉल्स के सामने बनाई रील

महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्किट हाउस के छत से बनाए गए कई वीडियो पोस्ट किए. एक वीडियो में महिला नाचते हुए रील बनाती हुई नजर आ रही जबकि एक अन्य वीडियो में महिला के साथ अन्य पुरुष भी नजर आ रहे है. ऐसे में सवाल उठता है कि महिला को छत में जाने की अनुमति आखिर किसने दे दी? अगर महिला का पैर फिसल जाता और वह गिर जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस बारे में अब जिम्मेदारी अधिकारियों की ओर से बयान नहीं आया है.

ज़रूर पढ़ें