CG News: जगदलपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो सड़ी चिकन बिरयानी की नष्ट, होटल सील

CG News: निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर साफ-सफाई न रखने वाले एक होटल को आगामी तीन दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है.
Action by the Food Department

खाद्य विभाग की कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्य औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले होटल और ढाबा संचालकों के खिलाफ खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त तेवर अपना लिए हैं. ‘सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत आज विभाग की टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया है.

विभाग ने 3 किलो सड़ी चिकन बिरयानी नष्ट की

निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर साफ-सफाई न रखने वाले एक होटल को आगामी तीन दिनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. इसके अलावा, छापेमारी के दौरान 3 किलो सड़ी हुई चिकन बिरयानी और अखाद्य/अत्यधिक फूड कलर का इस्तेमाल कर तैयार की गई चिकन करी को मौके पर ही नष्ट कराया गया.

15 दिनों तक जारी रहेगा अभियान

खाद्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह अभियान अभी सिर्फ शुरुआत है और आगामी 15 दिनों तक लगातार जारी रहेगा. शहर के सभी खान-पान प्रतिष्ठानों पर लगातार औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके.

अभियान के चलते हो रही कार्रवाई

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद से ही होटल और दाबों में संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है. विभाग के इस सख्‍त रवैये के चलते फूड सेफ्टी का ध्‍यान नहीं रखने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई की चेतावनी दी है. जगदलपुर, बस्‍तर समेत पूरे जिले में खाद्य विभाग सुरक्षित आहार हमारा अधिकार अभियान चला रहा है, जिसके चलते खान-पान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें