‘तुम लोगों का जेल जाना तय…’, बिलासपुर में 3 पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ित कर SC-ST एक्ट लगाने की धमकी देने का आरोप

CG News: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ित कर SC-ST एक्ट लगाने की धमकी देने का आरोप लगा है. शिकायत में प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू का नाम सामने आया है.
Bilaspur 3 police personnel accused of mentally harassing and threatening sc st act

बिलासपुर में 3 पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ित कर SC-ST एक्ट लगाने की धमकी देने का आरोप

CG News: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासी आयुष बरगाह व राजेश बरगाह ने पुलिसकर्मियों पर समझौते का दबाव बनाने, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बुधवार (13 मई 2026) को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

आयुष राजेश बरगाह का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में हुई एक मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय थाना बिल्हा में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी लगातार उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. शिकायत में प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू का नाम उल्लेखित करते हुए कहा गया है कि तीनों पुलिसकर्मी बार-बार यह कहकर डराने का प्रयास कर रहे हैं कि “तुम लोगों का जेल जाना तय है, समझौता कर लो, नहीं तो एससी-एसटी एक्ट लग जाएगा.”

ये भी पढ़ें: Ambikapur: अंबिकापुर कल्याणपुर मार्ग में पिस्टल से लैस बाइकर गैंग का आतंक, कार वाले को लूटने की कोशिश, ऑटो वाला भी हुआ शिकार

पीड़ित ने लगाए धमकी देने के आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी न केवल थाने में बल्कि घर पहुंचकर भी धमकी दे रहे हैं और पुराने मामलों का हवाला देकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि बातचीत के दौरान जातिगत संदर्भ देकर डराने और दबाव बनाने की कोशिश की गई, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है.

ज़रूर पढ़ें