‘कानून व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाती है कांग्रेस…’, रायपुर बम कांड मामले में बीजेपी का तंज

CG News: रायपुर बम कांड मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कानून व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाती है कांग्रेस. दरअसल जांच एजेंसियों ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि आरोपी महापौर नंदलाल देवांगन का साला है.
Raipur bomb material accused vinay dewangan bjp social media post on congress

आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा में बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर भारतीय जनता पार्टी ने पोस्ट किया कि एक तरफ कांग्रेस कानून व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर राजनीति करती है, दूसरी तरफ रायपुर बमकांड में कांग्रेस कनेक्शन सामने आ रहा है.

पोस्ट में आगे लिखा कि पिस्टल, केमिकल, वायर, डेटोनेटर जैसे संदिग्ध सामान के साथ पकड़े गए मामले में आरोपी का संबंध कांग्रेस महापौर के परिवार से बताया जा रहा है. अब कांग्रेस बताए कि वो किस आतंकी साजिश की प्लानिंग कर रही थी.

जांच एजेंसियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मामले की जांच कर रहीं एजेंसियों ने बुधवार (13 मई 2026) को आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी लोकेशन बदलकर फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रिंग रोड नंबर – 2 के भनपुरी इलाके में छिपा हुआ है. घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: CG News: नवा रायपुर का सफर होगा आसान! जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 40 ई-बसें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुलिस ने 7 मई को बीरगांव प्रगति चौक के पास पुष्पा साहू के घर से एक संदिग्ध बैग बरामद किया. बताया जा रहा है कि विनय देवांगन ने एक रात पहले ये बैग ये कहकर रख गया कि वह सुबह इसे ले लेगा लेकिन वह वापस आया ही नहीं. बैग को खोला गया, इससे 3 बमनुमा बोतलें, तार, बैटरी, IED मैकेनिज्म, मोबाइल चिप, फिलामेंट और एयर पिस्टल बरामद हुई.

ज़रूर पढ़ें