CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर BJP की आक्रोश रैली, कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, एडवाइजरी जारी
BJP
BJP Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: आज भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी. इस आक्रोश रैली में सीएम विष्णु देव साय समेत बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं प्रदेश भर से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं आक्रोश रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी की है.
इस रैली की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में एक विशाल सभा के साथ होगी, जिसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी. इस बड़े जमावड़े को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है और नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है.
रायपुर के ये रास्ते रहेंगे बाधित
यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार, यह आक्रोश रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी. इस कार्यक्रम के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के कई मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे.
- बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक,
- श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार,
- महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम,
- कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम,
- बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम,
- कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक,
- आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक.
यातायात पुलिस ने जनता से की अपील
रायपुर यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा और जाम से बचने के लिए सोमवार दोपहर को इन प्रभावित मार्गों का उपयोग करने से बचें. नागरिकों को वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने की सलाह दी गई है. शाम 6 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही इन सड़कों पर सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा.