CG News: ब्रेकअप के बाद मिले और हो गया कांड…पार्टी के दौरान तीन मंजिला इमारत से गिरा प्रेमी जोड़ा, एक की मौत

CG News: बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर की एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ा छत से नीचे गिर गया. दोनों को आनन-फानन में सिम्स ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है.
CG News

तीन मंजिल इमारत से गिरे प्रेमी जोड़े

CG News: बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर की एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ा छत से नीचे गिर गया. दोनों को आनन-फानन में सिम्स ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद छत से छलांग लगाई है.

क्या है पूरा मामला?

  • दरअसल, यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीवी पांडेय मूलतः बिहार का रहने वाला है. पिता झारखंड के टाटानगर में रहकर काम करते हैं.
  • चिरंजीवी उर्फ चिंटू बिलासपुर में रहकर चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था.
  • मुंगेली निवासी गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
  • बीच में ब्रेकअप होने के बाद हाल ही में उनके बीच सुलह हुई थी और वे इसी खुशी पर छत पर पार्टी करने गए थे.

नशे में तीन मंजिला इमारत से गिरा प्रेमी जोड़ा

पुलिस को अंदेशा है कि नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे एक के बाद एक नीचे गिर पड़े. युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती सिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

ये भी पढ़ें- Balrampur: बलरामपुर में चेकडेम से मिली सिंचाई की सुविधा, अब बदलेगी किसानों की तस्वीर

सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट बरामद किए हैं. पुलिस मामले में विभिन्न एंगल से जांच कर युवक व युवती किन कारणों से गिरे इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उन दोस्तों की तलाश की जा रही है, जो इस पार्टी के बारे में जानते थे. युवती के होश में आने के बाद ही इस मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा.

ज़रूर पढ़ें