Chhattisgarh: सुकमा में गाय चराने गई महिला की प्रेशर IED की चपेट में आने से मौत
Chhattisgarh News: सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से गाय चराने गई महिला की मौत हो गई है. महिला गाय चराने जंगल के पगडंडी में चल रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ.
IED ब्लास्ट में महिला की हुई मौत
Chhattisgarh News: सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से गाय चराने गई महिला की मौत हो गई है. महिला गाय चराने जंगल के पगडंडी में चल रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ. मृतक महिला की पहचान कवासी सुक्की के रूप में हुई. यह घटना कल शाम करीब 5 बजे हुई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है. वहीं सुकमा एएसपी निखिल रखेजा ने इसकी पुष्टि की है.



