Chhattisgarh: सऊदी अरब से मिलने छत्तीसगढ़ बुलाया फिर कोरबा में लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर की युवक की हत्या

Chhattisgarh News: कोरबा के चैतमा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर बांध में शव के कई टुकड़े कर 2 बोरी, 1 बैग में भरकर फेंकने वाले 2 आरोपी राजा खान व संलिप्त लड़की  को कोरबा पुलिस ने उड़ीसा से BNS की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लोहे के कत्ते को बरामद कर लिया है.
Chhattisgarh News

लाश के कपड़े

Chhattisgarh News: कोरबा के चैतमा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर बांध में शव के कई टुकड़े कर 2 बोरी, 1 बैग में भरकर फेंकने वाले 2 आरोपी राजा खान व संलिप्त लड़की  को कोरबा पुलिस ने उड़ीसा से BNS की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लोहे के कत्ते को बरामद कर लिया है.

लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर लड़की ने की युवक की हत्या

दरअसल, कोरबा पुलिस ने चैतमा चौकी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले की गुत्थी सुलझा ली है. यहां पुलिस ने बताया कि गोपालपुर बांध में कई टुकड़ों में लाश मिली थी. यहां घटनास्थल से पुलिस को सुराग के रूप में जरूरी दस्तावेज प्राप्त हुए थे, जिसके आधार पर मृतक झारखंड (रांची) के मोहम्मद वसीम अंसारी की पुष्टि हुई थी.उसके बाद मृतक के परिजन ने कोरबा आकर शव की शिनाख़्त किया था.

ये भी पढ़ें- रायपुर में कोयला व्यापारी के ऑफिस में चली गोली, अमन साहू गैंग के होने की जताई जा रही आशंका

परिजन ने बताया कि वसीम, ढाई वर्षो से सऊदी में रहता था और भारत आने की खबर नहीं थी, वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नाबालिग के साथ वसीम का पूर्व से प्रेम प्रसंग था और सोशल मीडिया के माध्यम से बातें होती थी. दोनों आरोपी लिव-इन-रिलेशन में रहते थे. आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना के बनाई और बिना बताए आने वसीम को बुलावा भेजा फिर लोहे के कत्त्ते से घटना को अंजाम दे दिया.

पैसे के लालच में दिया घटना को अंजाम

फिर साक्ष्य छुपाने 2 बोरी व 1 बैग में भरकर ठिकाने लगा दिया गया. आरोपी नाबालिग लड़की ने मृतक से 90-90 हजार रुपये व 25 हजार रुपये का मोबाइल भी ले चुकी थी. फिलहाल, पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर ही गुत्थी को सुलझा लिया है. घटना में प्रयुक्त स्कूटी, लोहे के कत्ता को बरामद कर लिया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें