CG News: गंगरेल में पहली बार दौड़ी वाटर एंबुलेंस, बीमार मजदूर का 20 मिनट में रेस्क्यू किया गया

CG News: सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और वाटर एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया. महज 15 से 20 मिनट के भीतर मजदूर को आइलैंड से निकालकर किनारे लाया गया, जहां पहले से मौजूद 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
dhamtari gangrel dam water ambulance sick worker rescued within 20 minutes

धमतरी में वाटर एंबुलेंस से मजदूर का रेस्क्यू किया गया

CG News (धमतरी से अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट): धमतरी जिले के गंगरेल बांध के डुबान क्षेत्र में शुरू की गई वाटर एंबुलेंस सेवा अब लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है. सोमवार (20 अप्रैल 2026) को ठेमली आइलैंड में काम कर रहे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर इस सेवा का सफल उपयोग किया गया.

20 मिनट में मजदूर का रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार, ठेमली आइलैंड में कार्यरत सिरपुर निवासी शंकर कमार (26 वर्ष) के ऊपर अचानक सांप गिर गया, जिससे उसके सिर में तेज जलन और घबराहट शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ते देख ठेकेदार ने तुरंत गंगरेल ब्लू एडवेंचर टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और वाटर एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया. महज 15 से 20 मिनट के भीतर मजदूर को आइलैंड से निकालकर किनारे लाया गया, जहां पहले से मौजूद 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

प्रभावितों को मिलेगा लाभ

डुबान क्षेत्र के लोगों को पहले धमतरी पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता था, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता था. इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगरेल बांध में वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू की है, जिसका अब सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: जन आक्रोश रैली में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, बोले- विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे

कलेक्टर ने क्या कहा?

इस संबंध में सतवंत महिलांगे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया. यह सेवा जिला प्रशासन द्वारा गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स के माध्यम से संचालित की जा रही है. कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि डुबान क्षेत्र के निवासियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है, जो अब प्रभावी साबित हो रही है.

ज़रूर पढ़ें