CG News: बिश्नोई गैंग के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती… नहीं तो हत्या की धमकी

Lawrence Bishnoi Gang Extortion Threat CG: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार के सदस्य की हत्या करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
chhattisgarh-crime-news-15-crore-extortion-threat-to-pharma-businessman-shashank-chopra-in-lawrence-bishnoi-gang-name

CG News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार के सदस्य की हत्या करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मेडिकल उपकरणों के सप्लायर और दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर धमकी दी गई. फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और 15 करोड़ रुपए देने की मांग की. रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की चेतावनी भी दी. इस धमकी के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है. (Pharma Businessman Shashank Chopra Threatened with Rs 15 Crore Extortion Call in Name of Lawrence Bishnoi Gang)

 मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है. धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कारोबारी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से कारोबारी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है.

 इधर, पुलिस अज्ञात कॉलर की पहचान करने में जुटी है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले का वास्तव में किसी संगठित गिरोह से संबंध है या फिर गैंग का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी को डराकर फिरौती वसूलने की कोशिश की गई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें