Rajnandgaon News: चार्जिंग के बाद निकाली ई-स्कूटर 10 मिनट में जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Rajnandgaon News: जानकारी के अनुसार, यह ई-स्कूटर सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी की बताई जा रही है. ई-स्कूटी डिस्चार्ज थी, इसलिए गाड़ी मालिक महेश ने इसे चार्ज होने के लिए लगाया था. जैसे ही चार्जिंग पूरी हुई और ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, वैसे ही उसमें से अजीब सी आवाज आने लगी.
EV scooter fire

ई-स्कूटर जलकर खाक

Rajnandgaon News: इन दिनों मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी किफायती तो होती हैं, लेकिन आए दिन ई-स्कूटर और ई-बाइक में कुछ न कुछ गड़बड़ियां भी देखने को मिलती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के कमल टॉकीज चौक के पास से सामने आया है, जहां चार्जिंग से जैसे ही ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, उसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह 10 मिनट के अंदर जलकर खाक हो गई. ई-स्कूटी को इस तरह धू-धू कर जलते देख आसपास के लोग दंग रह गए.

चार्जिंग से निकालते ही ई-स्कूटर में ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, यह ई-स्कूटर सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी की बताई जा रही है. ई-स्कूटी डिस्चार्ज थी, इसलिए गाड़ी मालिक महेश ने इसे चार्ज होने के लिए लगाया था. जैसे ही चार्जिंग पूरी हुई और ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, वैसे ही उसमें से अजीब सी आवाज आने लगी. कुछ ही सेकंड में गाड़ी से धुआं उठने लगा. यह देखकर आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर भागने लगे.

आग की लपटों में बदल गया स्कूटर

देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और स्कूटर जलने लगा. करीब 10 मिनट में आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज थी कि स्कूटर के बॉडी पार्ट्स और अन्य हिस्से जलकर खाक हो गए, सिर्फ उसका स्ट्रक्चर ही बचा. गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-SECR: रेलवे का कॉपर चोरी कर चांदनी चौक की कबाड़ मंडी में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया, 17 गिरफ्तार

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग पर उठे सवाल

आसपास के लोग भी अचानक इस तरह ई-स्कूटी में आग लगते देख दंग रह गए. बता दें कि ई-स्कूटर जलने के बाद महेश सोनी ने घटना की सूचना संबंधित कंपनी को दे दी है. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. ई-स्कूटर में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर ई-वाहनों की सुरक्षा पर ग्राहकों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं

ज़रूर पढ़ें