Durg Double Murder: पुलिस आरक्षक के पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या, लव-अफेयर का एंगल आया सामने, जानें पूरा मामला
murder (File Image)
Durg Double Murder: दुर्ग ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. दुर्ग के एसटीएफ कॉलोनी में तैनात आरक्षक ललितेश यादव के घर पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला ने घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
इस हमले में आरक्षक की पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना के दौरान एक अन्य बच्चे नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई.
आरक्षक के पत्नी-बेटे की हत्या, आरक्षक के पत्नी-बेटे की हत्या
दरअसल, पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक के बीच कथित अवैध संबंध थे. बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जहां उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था, लेकिन आपसी विवाद और रंजिश इतनी बढ़ गई कि उसने आज इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद पूरे कॉलोनी में सनसनी फैल गई है.
ये भी पढ़ें- खाट पर सिस्टम! कांकेर में मरीज को खाट पर लादकर तय किया 19 किलोमीटर का सफर, Video वायरल
आरोपी महिला गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे. वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला ने घर में घुसकर महिला और बच्चों पर हमला किया, जिसमें दो की मौत हो गई और एक बच्ची का इलाज जारी है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.