दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट ने खोले राज, हत्या के बाद ऐसे दी जान

Durg: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. घर के कमरे में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे. इस मामले में सुसाइड नोट में कई खुलासे हुए हैं.
Durg

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

Durg: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. घर के कमरे में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे. मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है. वहीं सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद का जिक्र है. वहीं बच्चों की हत्या के बाद खुद जान देने की बात सामने आई है.

बच्चों को इंजेक्शन देकर की हत्या फिर खुद दी जान

दरअसल, पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद और शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी गई है. सुसाइड नोट में चंचल साहू ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. नोट के अनुसार, पहले बच्चों को शराब पिलाई गई, फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन लगाया गया. मौत सुनिश्चित नहीं होने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। वहीं पति को भी अधिक शराब पिलाई गई थी. महिला के चेहरे पर चोट और थप्पड़ के निशान मिलने से पुलिस को घटना से पहले विवाद होने की आशंका है. पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें, इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुई हैं.

ये भी पढ़ें- कोरबा में विवाहिता की मौत का रहस्य गहराया, चार दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने दी जानकारी

वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले बच्चों की हत्या की गई और बाद में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में उसका कार्यालय था. दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर में पढ़ाई करते थे. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल हैं,उन्होंने ने कहा कि कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी.

ज़रूर पढ़ें