भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम किया घोषित

Durg: भिलाई इस्पात संयंत्र के बहुचर्चित स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने इनाम घोषित किया है. एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले के मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और अभय सिंह की गिरफ्तारी और सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.
Durg

भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी

Durg: भिलाई इस्पात संयंत्र के बहुचर्चित स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने इनाम घोषित किया है. एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले के मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह और अभय सिंह की गिरफ्तारी और उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 26 मई को मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स के हथखोज परिसर में जांच की गई थी. कार्रवाई के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किया गया लौह स्क्रैप बरामद किया गया. मौके से लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण भी मिला.

भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन और कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए आंकी गई है. इसके अलावा स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी तथा वाहनों सहित लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई है. मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच के दौरान संजय सिंह और अभय सिंह की भूमिका सामने आने के बाद से दोनों फरार हैं.

ये भी पढ़ें: CG News: यूपी में गांजा तस्करों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस पर हमला, आरोपी ने चोर-चोर चिल्लाया, ग्रामीणों ने पीटा

एएसपी सुखविंदर राठौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं.

ज़रूर पढ़ें