CG News: सुकरात अवॉर्ड से सम्मानित पूर्व IAS बी. के. एस. रे का निधन, रिटायर्ड होने के बाद लिख चुके थे 50 किताबें
पूर्व IAS बी. के. एस. रे
CG News: 1972 बैच के IAS अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव बी.के.एस. रे का निधन हो गया. उनके निधन की खबर से साहित्य और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बी.के.एस. रे लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रहे और रिटायरमेंट के बाद साहित्य लेखने में पूरी तरह से जुट गए. बी.के.एस. रे ने अपने जीवन में कई शानदार किताबें लिखी है.
1 जून 1949 को हुआ था जन्म
बी.के.एस. रे का जन्म 1 जून 1949 को हुआ था. इन्होंने प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कई जिम्मेदारियां निभाई और जब साल 2009 में वह रिटायर्ड हुए तो उन्होंने अन्होंने अपना पूरा समय साहित्य और लेखने को समर्पित कर दिया. बी.के.एस. रे ने अपने साहित्यिक जीवन में 50 से ज्यादा किताबें लिखीं. उनके उपन्यास, कविता संग्रह, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित लेखन काफी चर्चित रहे.
बी.के.एस. रे की प्रसिद्ध रचनाएं
उनकी रचनाओं में प्रशासनिक अनुभव, समाजिक सरोकार और भ्रष्टाचार विरोधी विषयों की झलक दिखाई देती है. बी.के.एस. रे की सबसे चर्चित पुस्तकों की बात करें तो इसमें The Boy from Bhubaneswar, The Blind Horizon, The Turmoil और कविता संग्रह Something Goes Beyond Me शामिल हैं.
2019 में मिला ‘सुकरात अवॉर्ड’
इतना ही नहीं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें साल 2019 में सुकरात अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बी. के. एर. रे प्रशासनिक मामलो और नीतियों पर भी अपनी विशेषज्ञ टिप्पणी रखते थे. इनके निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों, साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है.
ये भी पढ़ें- CM Helpline: छत्तीसगढ़ में 9 जून से शुरु होगा सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर कर सकेंगे शिकायत