अब फिंगरप्रिंट न मैच होने पर भी मिलेगी राशन, छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर

CG Ration Without Fingerprint Match: रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कई बार बुजुर्गों या मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के अंगूठे के निशान घिस जाने के कारण बायोमेट्रिक मशीन में प्रमाणीकरण नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में पात्र हितग्राही को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा.
Chhattisgarh Ration Card

राशन सिस्टम में बदलाव

CG Ration Card Relief: छत्तीसगढ़ के राशन सिस्टम से जुड़ी बड़ी खभर सामने आ रही है. कई बार ऐसा होता है कि, फिंगरप्रिंट मशीन में मैच नहीं होने से लोगों को राशन नहीं दिया जाता पर अब इसकी झंझट खत्म होने वाली है. दरअसल, खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान रखा गया है. (CG Ration Without Fingerprint Match)

फिंगरप्रिंट के बदले कैसे मिलेगा राशन

रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कई बार बुजुर्गों या मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के अंगूठे के निशान घिस जाने के कारण बायोमेट्रिक मशीन में प्रमाणीकरण नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में पात्र हितग्राही को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा.

विभाग के अनुसार, हितग्राही दो तरीकों से राशन ले सकते हैं.पहला विकल्प नॉमिनी सुविधा है. इसके तहत हितग्राही अपने परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी के रूप में नामांकित कर सकता है. अगर आपका फिंगरप्रिंट फेल होता है तो नॉमिनी व्यक्ति अपने प्रमाणीकरण से आपके हिस्से का राशन प्राप्त कर सकता है. (Fingerprint Mismatch Issue Solved)

यह भी पढ़ें:-महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM साय का बयान, बोले- ये CBI की बड़ी सफलता

ये है दूसरा ऑप्शन

दूसरा विकल्प ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण है. हितग्राही के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है, जिसके जरिए पहचान सत्यापित कर राशन दिया जाता है. खाद्य नियंत्रक ने कहा कि हाल ही में कुछ जगहों पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई गई कि फिंगरप्रिंट नहीं मिलने से बुजुर्गों को राशन नहीं मिल रहा है. यह पूरी तरह से अधूरी जानकारी है. विभाग ने सभी राशन दुकान संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि ऐसी स्थिति में हितग्राहियों को वैकल्पिक प्रक्रिया के बारे में बताएं और नियमानुसार राशन उपलब्ध कराएं.

ज़रूर पढ़ें