Chhattisgarh Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक लगे 589 सवाल

Chhattisgarh Assembly Winter Session Questions:छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां (शीतकालीन) सत्र आगामी 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर विधायकों ने अभी से कमर कस ली है.
cg_vidhansabha

छत्तीसगढ़ विधनासभा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र (शीतकालीन) आगामी 14 दिसंबर से प्रारंभ होगा, जो 17 दिसंबर तक रहेगा. सत्र को लेकर चार बैठकें निर्धारित की गई हैं. सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से विधायकों द्वारा सवाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है. 19 नवंबर तक की स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने कुल 589 सवाल लगाए हैं. इसमें तारांकित प्रश्न 315 और अतारांकित 274 सवाल हैं. (589 Questions Submitted Ahead of Chhattisgarh Assembly Winter Session Starting December 14, Opposition Prepares to Corner Govt) 

उल्लेखनीय है कि सत्र को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सवालों के जरिए सत्तापक्ष को सदन में घेरने की तैयारी कर रही है. विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा धान खरीदी का होगा, जो 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है, मगर बीते 25 दिनों में किसानों को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है. किसानों के मुद्दों के अलावा कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी इस सत्र में जोर-शोर से उठेंगे.

सत्र के दौरान राज्य की भाजपा सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी. लिहाजा मोदी की गारंटी के साथ-साथ वोट चोरी व एसआईआर के मुद्दे पर भी नोकझोंक होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर, सत्तापक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी करेगा. इसके लिए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें