प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

CG Dhan Kharidi Update: रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत 26 नवंबर तक 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है.
cg dhan kharidi 2026

फाइल फोटो

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत 26 नवंबर तक 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई है. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सभी धान उपार्जन केन्द्रों में शुद्ध पेयजल, किसानों की बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है. प्रदेश के किसान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से खुश है और सहजता के साथ धान का विक्रय कर रहे है. 

उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है. किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे है, वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं. 26 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं. अब तक 91 हजार 614 किसानों ने धान बेचा है. 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई.

किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान: CM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है. प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है. किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें. राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है. ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें