Deepak Mhaske Exclusive Interview: अमित मालवीय को लेकर दीपक म्हस्के ने क्या कहा ? अपने चयन को लेकर कही ये बात

Deepak Mhaske Exclusive Interview: नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक म्हस्के ने विस्तार न्यूज के पॉलिटिकल एडिटर मृगेंद्र पांडे से एक्सक्लूसिव बात की है.

Deepak Mhaske Exclusive Interview: नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक म्हस्के ने विस्तार न्यूज के पॉलिटिकल एडिटर मृगेंद्र पांडे से एक्सक्लूसिव बात की है. इस इंटरव्यू में बीजेपी आईटी सेल के हेड दीपक म्हस्के ने अपनी तमाम रणनीति और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने चयन को लेकर पूछे सवालों के जवाब दिए. Deepak Mhaske ने बताया कि वे मंगलवार को दिल्ली में अमित मालवीय से मुलाकात करेंगे और सोशल मीडिया में चल रहे विभिन्न नेरेटिव पर बातचीत करेंगे.

इस पद के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ से किसी नेता को चुने जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानतें हैं कि उन्हें इतने बड़े दायित्व के लिए चुना गया.

Gen Z के साथ कैसे काम करेंगे?

इस इंटरव्यू में वक्त और जेनरेशन दोनों को लेकर सवाल किए गए, जिसके जवाब उन्होंने दिए. इसके अलावा पुराने पोस्ट को डिलीट किए जाने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब उन्होंने दिए. इन सवालों के जवाब में दीपक म्हस्के ने कहा कि युवाओं पर बीजेपी का फोकस पहले से रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि Gen Z से उनकी भाषा और उनके पसंदीदा प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत की जाएगी.

उन्होंने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा के साथ मिलकर कार्यक्रम बनाएगी. अगर युवा Instagram पर ज्यादा सक्रिय हैं तो वहां उसी हिसाब से कंटेंट पहुंचाया जाएगा. वहीं Gen X के लिए Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग तरीके का कंटेंट तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंटेंट ऐसा बनाया जाएगा जिसे लोग देखें, न कि केवल पोस्ट करने के लिए पोस्ट किया जाएगा.

यहां देखें Deepak Mhaske का पूरा Exclusive Interview

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रेलवे स्टेशन पर Sarika AI करेगी आपकी मदद, बताएगी आपकी ट्रेन कब आएगी… देखें Video

ज़रूर पढ़ें