महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 आरोपियों के खिलाफ नई चार्जशीट पेश

Mahadev Online Betting App: CBI ने किंगपिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं. दोनों के खिलाफ पहले आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने 66 लोगों के खिलाफ 5 अन्य चार्जशीट दाखिल की है.
mahadev online betting app cbi files six new chargesheet sourabh chandrakar and ravi uppal

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने 6 नई चार्जशीट पेश की

Mahadev Online Betting App: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में आरोपियों के खिलाफ 6 नई चार्जशीट पेश की है. 6 आरोपियों के नाम आशिम दास, रोहित गुलाटी, विकास रिछारिया, अनिल धम्मानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा हैं. सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

किंगपिन के खिलाफ पुख्ता सबूत

CBI ने किंगपिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं. दोनों के खिलाफ पहले आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने 66 लोगों के खिलाफ 5 अन्य चार्जशीट दाखिल की है. इसमें सिंडिकेट के प्रमोटर्स के साथ-साथ रकम को ठिकाने लगाने वाले लोग भी शामिल है. इन पांचों चार्जशीट में छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम के कड़े प्रावधान जोड़े गए हैं.

सौरभ चंद्राकर ओमान से गिरफ्तार

किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर इंडोनेशिया के फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके ओमान में प्रवेश करने का आरोप है. चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था. चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें: CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी में जुटी एजेंसी

कपड़े की दुकान से 6000 करोड़ का अवैध कारोबार

महादेव सट्टा एप संचालक सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है. जूस की दुकान चलाता था. इससे पहले वह कपड़े की दुकान में काम करता था. साल 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उत्पल को भी बुलाया. इसके बाद उसने महादेव एप लॉन्च किया. इसी एप से करीब 6000 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया.

ज़रूर पढ़ें